
इंटरनेट डेस्क। इस वर्ष छह राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगले दो वर्षों बाद फिर छह राज्यों में एक साथ चुनाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस व राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों के अलावा अन्य राष्ट्रीय पार्टियों ने भी इन चुनावों में लड़ने का फैसला किया है। आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी छह राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
एएनआई की एक रिपोर्ट के अऩुसार, आम आदमी पार्टी (आप) की आज हुई नेशनल काउंसिल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी दो वर्षों में होने जा रहे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने इससे पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं पंजाब में पार्टी का वोट प्रतिशत ठीक रहा था।